समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार जनरल कमर जावेद बाजवा ने काबुल के पश्चिम में बहुत अधिक संख्या में आम अफगान नागरिकों के मारे जान पर अफगान अधिकारियों को सांत्वना देते हुए कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादियों की कोई सहायता नहीं है और अफगानिस्तान के शांत होने का अर्थ पाकिस्तान का शांत होना है।
पाकिस्तान की थल सेना प्रमुख ने कहा कि इस्लामाबाद अफगानिस्तान में किसी भी आतंकवादी कार्यवाही का समर्थन नहीं करता और अफगानिस्तान में सक्रिया किसी भी आतंकवादी गुट का पाकिस्तान समर्थन नहीं कर रहा है।
शुक्रवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ ग़नी इस देश के पूर्व में स्थित ग़ज़नी शहर का निरीक्षण कर रहे थे जहां उन पर तालेबान की ओर से हमला किया गया और उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को संबोधित किया और इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा कि तालेबान के कुछ सदस्यों का उपचार पाकिस्तान के अस्पतालों में क्यों होता है।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों एक दूसरे पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हैं।